जयपुर| सप्लाई बढ़ने से मंगलवार को खाद्य तेल में गिरावट का रुख रहा। लेकिन, मांग रहने से जयपुर मंडी में सरसों मिल डिलीवरी 25 रुपए क्विंटल चढ़ गई। वहीं, कांडला पोर्ट पर पाम ऑयल और सोया रिफाइंड तेल 100 क्विंटल उतर गया। इससे कोटा सोया रिफाइंड तेल और बीकानेर मूंगफली तेल के भाव 150 रुपए क्विंटल तक घटाकर बोले गए। वायदा सौदों में भाव बढ़ने से ग्वार सीड 50 और ग्वारगम 200 रुपए क्विंटल सुधर गया। सामान्य कारोबार से चना व दाल-दलहन, अनाज और चीनी के भाव स्थिर रहे। अनाज: गेहूं मिल डिलीवरी 2710-2720, गेहूं दड़ा 2690-2700, मक्का लाल 1900-2200, बाजरा 1900-2200, ज्वार पीली 2800-2900, जौ लूज 2300-2400 रुपए प्रति क्विंटल। गुड़-चीनी: चीनी 4220-4480, गुड़ 4000-4600 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड। दाल-दलहन: मूंग मिल डिलीवरी 5000-7000, मोठ 4500-5000, चौला 4000-4500, उड़द 7500-8000, चना जयपुर लाइन 5800-6000, मूंग मोगर 8000-10000, मूंग छिलका 7500-8500, उड़द मोगर 7000-10000, अरहर दाल 7000-10000, चना दाल मीडियम 6700-6750, चना दाल बोल्ड 7750-7700 रुपए प्रति क्विंटल। तेल-तिलहन: सरसों 42 प्रतिशत कंडीशन सरसों मिल डिलीवरी 7425-7430, सरसों कच्ची घाणी तेल 14900, कांडला पोर्ट पाम ऑयल 13000-13100 कांडला पोर्ट सोया रिफाइंड 13600-13650, कोटा सोया रिफाइंड 13700-13750, मूंगफली तेल बीकानेर 16000-16200 रुपए प्रति क्विंटल। ग्वार व ग्वारगम: ग्वार जयपुर लाइन 5540-5600, ग्वारगम जोधपुर ़10500 रुपए प्रति क्विंटल।


