सफलता पाने सामान्य ज्ञान, समाचार पढ़ना अनुशासन व जागरूकता भी जरूरी: प्रफुल्ल

भास्कर न्यूज | हसौद पी एम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, चिस्दा में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर का आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से प्रेरणादायक और जागरूकता बढ़ाने वाला संवाद किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सफलता के लिए केवल पाठ्यपुस्तक पढ़ाई काफी नहीं है। सामान्य ज्ञान, समाचार-पठन, अनुशासन और जागरूक रहना भी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ने, टीवी समाचार देखने और सरकारी योजनाओं की जानकारी रखने की बात कही। कार्यक्रम में साइबर अपराध, मोबाइल और सोशल मीडिया फ्रॉड, एआई फ्रॉड से बचाव, अनजान कॉल और फ्रेंड रिक्वेस्ट से सावधानी जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही 112 सेवा की उपयोगिता भी बताई गई। ट्रैफिक पखवाड़ा के तहत सड़क सुरक्षा, हेलमेट पहनने, बिना लाइसेंस वाहन न चलाने और नियमों के पालन का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि नशा जीवन को खत्म कर देता है, इसलिए नशा को न कहें और जिंदगी को हां कहें। विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन देते हुए एनटीए, सीएलएटी, एनडीएम, सिविल सेवा सहित अन्य परीक्षाओं की जानकारी दी गई और नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी रखी गई, जिसमें सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक रहा। इस अवसर पर विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *