भास्कर न्यूज | रिगनी-खरौद ग्राम पंचायत कटौद में डीजे डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें आसपास के जिलों से 20 डांस पार्टियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने अपनी कला का आकर्षक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण और दर्शक पहुंचे। मुख्य अतिथि शांति घासीराम कश्यप ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देते हैं और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं। विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य नवागढ़ पुष्पा देवी रामसरकार रात्रे, जनपद पंचायत नवागढ़ के सभापति अखिलेश भीष्म, फिरतराम कश्यप, दिनेश कुमार साहू, राजकुमार साहू और जयकुमार कश्यप ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। आयोजन की अध्यक्षता सरपंच विजयलक्ष्मी कृष्णा खुंटे ने की। उपसरपंच दिलीप बंजारे, मंच संचालन आत्माराम साहू ने किया। आयोजन में जगदीश कश्यप, भागवत साहू, द्वास केवट, गोविंद कश्यप, सहसराम साहू, रामसिंह साहू, धरमराज साहू, सुंदर साहू और सुरेश केंवट का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


