सफाई में भरतपुर की रैंकिंग कैसे बढ़े?:स्वायत्त शासन सचिव ने शहर में देखी साफ-सफाई, विकास कार्यों को लेकर अफसरों को दिए निर्देश

स्वायत्त शासन सचिव रवि जैन आज भरतपुर पहुंचे। वह स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम में चल रही वर्कशॉप में शामिल हुए। साथ ही शहर का निरीक्षण कर साफ़ सफाई का जायजा लिया। इसके अलावा शहर में विकास कार्यों को भी देखा। जिन विकास कार्यों में देरी हुई उसको लेकर अधिकारियों से बात की गई। स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग के लिए वर्कशॉप स्वायत्त शासन सचिव रवि जैन ने बताया कि आज स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम में वर्कशॉप आयोजित की गई। सभी को बताया जा रहा है आने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में क्या-क्या पॉइंट रहेंगे। स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम देखेगी और कितने रैंकिंग के मार्क रहेंगे। यह सभी अधिकारियों को बताया जा रहा है। यह वर्कशॉप बहुत जरूरी है स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में सुधार करने के लिए। शहर में देखी साफ़ सफाई की व्यवस्था इसके अलावा भरतपुर का निरीक्षण किया गया है। शहर में साफ़ सफाई की व्यवस्था और विकास कार्यों को देखा गया है। शहर में CFCD, सड़क और सीवर लाइन के काम चल रहे हैं। यह काम करने में अगर देरी हो रही है तो, इसके बारे में अधिकारियों से बात की जा रही है। आज शहर का निरीक्षण करके अपनी रिपोर्ट भेजूंगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *