रांची | बरियातू थाना क्षेत्र के मोरहाबादी स्थित आर्या मल्टी स्टोर के पास से बाइक सवार अपराधी ने महिला के गले से चेन झपट ली और फरार हो गया। पीड़ित महिला का नाम नीलम कुमारी है आैर वह मोरहाबादी की रहने वाली है। पीड़िता ने पूरी जानकारी पुलिस को देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि 2 जुलाई की शाम लगभग 8.30 बजे वह सब्जी खरीदने के लिए मोरहाबादी जा रही थी, रास्ते में यह घटना हो गई।


