रांची | सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पहाड़ी टोला स्थित ऋषभ नगर में अपराधी एक घर में घुसकर सोए व्यक्ति के गले से चेन खींच कर भाग गया। चेन खींच लेने के बाद पीड़ित की नींद खुली तो उसने शोर मचाया, लेकिन तबतक अपराधी बाउंड्री फांदकर फरार हो चुका था। आरोपी घर में रखे 2 मोबाइल फोन भी चुरा ले गया। पीड़ित सूर्यनारायण प्रसाद ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि घर में बच्चा का मुंडन कार्यक्रम था। कई गेस्ट आए हुए हैं। 3 जुलाई की रात चोरी की घटना हो गई। अपराधी एक सोने की चेन के अलावा 27 हजार नगद व 2 मोबाइल ले गया है।


