रांची | जगन्नाथपुर मेले में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन ने शनिवार को मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की जांच की। जांच मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब में की गई। कुल 96 खाद्य सामग्री की मौके पर जांच हुई। एक मिठाई दुकान से 24 किलो मिठाई जब्त कर नष्ट कराई गई। मिठाई में अखाद्य रंग मिला था। चाट के तीन स्टॉल से 7 किलो छोला भी नष्ट कराया गया। छोले में भी अखाद्य रंग पाया गया। जांच अभियान में कीर्ति नंदा, चंदन खरवार, सुधांशु रंजन, शिव नंदन यादव, सजल श्रीवास्तव और मधुसूदन दास शामिल रहे।


