रूक्का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से आपूर्ति होने वाले सभी क्षेत्रों में वाटर सप्लाई व्यवस्था पिछले पांच दिनों से चरमरा गई है। पांच दिनों से लोगों को नियमित एवं पूरे पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके कारण कम से कम सात लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। टाउन लाइन से जहां विगत पांच दिनों में दो दिन वाटर सप्लाई नहीं हुई, वहीं रातू रोड लाइन से पांचों दिन जलापूर्ति संकट में रही। कुछ एरिया में हुई तो कुछ में नहीं, यानि पूरी जलापूर्ति व्यवस्था ही रातू रोड में ठप हो गई है। इससे लोग बारिश के दिनों में भी जलसंकट झेलने को मजबूर हैं। रातू रोड लाइन को पर्याप्त पानी नहीं दिया जा रहा है। बूटी जलागार से निकलने वाले रातू रोड लाइन से जहां पांच दिनों से वाटर सप्लाई प्रभावित है। दो जुलाई को कहीं भी आपूर्ति नहीं हुई, वहीं तीन से पांच जुलाई तक एक क्षेत्र में आंशिक जलापूर्ति हुई। इसके कारण मोरहाबादी, लालपुर, वर्द्धमान कंपाउंड, थड़पकना, करम टोली, रातू रोड बाएं एवं दाएं के क्षेत्र, पिस्का मोड़, पहाड़ी मंदिर व आसपास के इलाके में वाटर सप्लाई प्रभावित रही। पिछले 5 दिन में टाउन लाइन से दो दिन नहीं हुई सप्लाई बूटी से निकलने वाले टाउन लाइन से पांच दिनों में दो दिनों तक वाटर सप्लाई नहीं हुई। तीन दिन हुई भी तो सभी क्षेत्रों में पर्याप्त आपूर्ति नहीं हुई। इसके कारण कोकर, कांटाटोली, दीपा टोली, एमएसई नामकुम, चुटिया, बहु बाजार, रेलवे कॉलोनी व आसपास के क्षेत्रों में वाटर सप्लाई पांच दिनों से चरमराई रही। कभी सफाई तो कभी लीकेज के कारण बंद रही आपूर्ति दो जुलाई को बूटी प्लांट के संप के सफाई के कारण दो दिनों तक वाटर सप्लाई प्रभावित रही। पहले दिन दो जुलाई को वाटर सप्लाई पूरी तरह से ठप रहीं। दूसरे दिन आंशिक एवं अनियमित जलापूर्ति हुई। वहीं पांच जुलाई को विकास गोलचक्कर चौक के पास लीकेज हो जाने के कारण वाटर सप्लाई प्रभावित रही। आज से आपूर्ति होगी सामान्य इधर, बूटी-रूक्का ईई चंद्रशेखर ने बताया कि संप सफाई के कारण एक-दो दिन दिक्कत हुई। शनिवार को लीकेज हो जाने के कारण समस्या आई। रविवार से वाटर सप्लाई सामान्य हो जाएगी।


