जांजगीर | अकलतरा थाना क्षेत्र के वार्ड 13 में पुलिस ने सब्जी मंडी के पीछे नशा कर रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग वहां बैठकर सुलेशन सूंघते और गांजा पीते थे, जिससे आने-जाने वालों को परेशानी होती थी। शिकायत मिलने पर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने टीम के साथ छापा मारा। मौके पर सभी आरोपी नशे की हालत में पाए गए। पुलिस ने उनके पास से गांजा, चिलम, बीड़ी और सुलेशन जब्त किया। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में किशन पाण्डेय, निखिल गरुड़, रूपेश चौहान, धर्मेन्द्र यादव, सुनील सारथी और टीकाराम टंडन शामिल हैं।


