जालंधर | बस्तीयात ॑की सब्जी मंडी में खरीदारी के लिए गए व्यक्ति का आधे घंटे में ही मोटरसाइकिल चोरी हो गया। संजीव भगत ने बताया कि वह रात करीब साढ़े 9 बजे सब्जी मंडी पहुंचे थे। मोटरसाइकिल बाहर लगाकर अंदर चले गए। जब बाहर आए तो मोटरसाइकिल मिली नहीं। आसपास भी ढूंढा लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद 112 नंबर पर कॉल की। पुलिसकर्मी मौके पर आए और जांच की लेकिन बाइक नहीं मिली। थाना 5 पुलिस ने पीड़ित से सुबह शिकायत दर्ज कराने को कहा है।


