सब्जी मंडी से 20 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त:नियम तोड़ने वाले व्यापारियों से ₹1200 का जुर्माना वसूला

​​​​​​​नगर परिषद बूंदी ने शुक्रवार को शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। पुरानी परिषद के पास स्थित सब्जी मंडी में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान लगभग 20 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों से ₹1200 का जुर्माना भी वसूला गया। यह कार्रवाई स्वच्छ भारत मिशन और सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के तहत की गई। नगर परिषद का उद्देश्य शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक राजकुमार संगेला, स्वास्थ्य निरीक्षक कालू हरित, एमआईएस इंजीनियर शुभम पारीक, फायरमैन महेंद्र नायक, आशिक अली, जमादार आकाश झावा और महेश कौशिक सहित नगर परिषद के कई कर्मचारी मौजूद रहे। नगर परिषद ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करें और स्वच्छ एवं हरा-भरा बूंदी बनाने में सहयोग दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *