LPG गैस लीक की सूचना पर मचा हड़कंप:NDRF, सिविल डिफेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस टीमों ने किया मॉकड्रिल

सवाईगंज इलाके स्थित विनायक इंडेन गैस एजेंसी में बुधवार को अचानक LPG गैस का रिसाव सामने आने पर प्रशासन हरकत में आ गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने तुरंत NDRF को सूचना दी। सूचना मिलते ही NDRF, सिविल डिफेंस, फायर और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और गैस रिसाव के दौरान आपात स्थिति से निपटने का मॉक ड्रिल किया। टीम ने गैस रिसाव रोककर घायलों का किया प्राथमिक उपचार मॉक अभ्यास के दौरान NDRF टीम ने LPG गैस रिसाव की स्थिति में बचाव और राहत कार्य की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। टीम ने गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर किया, जबकि मामूली रूप से घायल व्यक्तियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।NDRF कर्मियों ने लीकेज हो रहे LPG गैस सिलेंडर को सुरक्षित रूप से शील्ड कर गैस का रिसाव नियंत्रित किया। इस ड्रिल में NDRF के सहायक कमांडेंट प्रवीण कुमार, फायर ऑफिसर कृष्णकांत, जिला अस्पताल के डॉक्टर लोकेश गुप्ता, सिविल डिफेंस के सुमित व अवधेश, NDRF टीम कमांडर अरुण कुमार, कैलाश चंद बाना सहित NDRF, सिविल डिफेंस और फायर विभाग की टीमें मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *