भास्कर न्यूज | कोरबा छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक, समग्र शिक्षक फेडरेशन द्वारा वर्ष 2026 के नवीन कैलेंडर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर के प्रतिनिधि के रूप में प्रांतीय महासचिव तरुण प्रकाश वैष्णव एवं प्रांतीय महामंत्री विपिन यादव उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कैलेंडर के विमोचन के पश्चात सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन की प्रशंसा करते हुए शिक्षक हित में सदैव कार्य करने का आश्वासन दिया है। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार साण्डे ने संगठन के सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया। इस अवसर पर समग्र शिक्षक फेडरेशन से जिला सचिव अशोक राठिया, कार्यकारी जिलाध्यक्ष डॉ. उत्तरा साहू, इंद्र कुमार लहरे, जिला उपाध्यक्ष मंगल जगत, वीर सिंह ठाकुर, सुजीत वैष्णव, विनय शुक्ला, भगता बरेठ, चंद्रकांत पाण्डे, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र मार्वल, यादन कंवर, मनहरण निषाद, अजय पटेल, मान सिंह कंवर, जिला सहसचिव महेंद्र पटेल, भरत सिंह ध्रुव, जय कुमार राठौर आदि उपस्थित थे।


