DPS राजनांदगांव ने बिहार को बास्केटबॉल में हराया:69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में 22-15 से जीत दर्ज की

राजनांदगांव में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हो गया है। प्रतियोगिता के पहले ही दिन दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) राजनांदगांव की बालक बास्केटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार को 22-15 के स्कोर से हराया। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता 11 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक दिग्विजय स्टेडियम, राजनांदगांव में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में बास्केटबॉल के 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक और बालिका वर्ग के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसमें देश के 27 राज्यों और 9 शैक्षणिक संस्थानों सहित कुल 36 टीमें भाग ले रही हैं। 1006 प्रतिभागियों की सहभागिता प्रतियोगिता में कुल 1006 प्रतिभागी शामिल हैं, जिनमें 429 बालक खिलाड़ी, 402 बालिका खिलाड़ी और 175 कोच शामिल हैं। आयोजन के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। ‘कला, कलम और कलाई की नगरी है राजनांदगांव’ – कलेक्टर इस अवसर पर कलेक्टर जितेंद्र यादव ने कहा कि राजनांदगांव को हमेशा से कला, कलम और कलाई की नगरी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता जिले के लिए एक नए रत्न के समान है। कलेक्टर ने जिले के खिलाड़ियों की ओर से हॉकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन सहित अन्य खेलों में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन का उल्लेख किया। खेल अधोसंरचना को मिल रही मजबूती कलेक्टर ने जानकारी दी कि जिले में बैडमिंटन अकादमी की स्थापना और सीएसआर के तहत टेनिस खेल को स्वीकृति मिल चुकी है। साथ ही जल्द ही बॉक्स क्रिकेट की भी शुरुआत की जाएगी, जिससे खिलाड़ियों को और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। CBSE नेशनल चैंपियन होने का मिला फायदा 69वीं जूनियर स्कूल नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लीग मैच में DPS राजनांदगांव (CBSE) की टीम ने बिहार को 22-15 से हराया। DPS राजनांदगांव की टीम CBSE नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता की स्वर्ण पदक विजेता रह चुकी है, जिसके चलते उसे इस स्कूल नेशनल प्रतियोगिता में सीधे प्रवेश मिला। चमकते सितारे बने जीत के हीरो टीम की जीत में हिमांशु सिंह, चिराग चंदेल, सजल, धरम और व्ही यशवंत ने अहम भूमिका निभाई। ये सभी खिलाड़ी रेवाडीह स्थित सर्वज्ञ राव बास्केटबॉल एकेडमी में नियमित अभ्यास करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *