बैकुंठपुर | छत्तीसगढ़ समग्र शिक्षक एवं सहायक शिक्षक फेडरेशन, जिला कोरिया ने चार सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर 17 जनवरी को एक दिवसीय हड़ताल करने की घोषणा की है। यह हड़ताल प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में एक साथ आयोजित की जाएगी। फेडरेशन के जिला अध्यक्ष विश्वास भगत ने बताया कि शिक्षक किसी नई या अतिरिक्त मांग को लेकर आंदोलन नहीं कर रहे हैं, बल्कि शासन द्वारा चुनाव पूर्व घोषणा पत्र में किए गए वादों, खासकर मोदी की गारंटी को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन ने वेतन विसंगति दूर करने और क्रमोन्नत वेतनमान देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।


