समदड़ी पुलिस ने 5 हजार के इनामी अफीम तस्कर को:आरोपी राजेश शर्मा गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी

समदड़ी पुलिस ने अफीम तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपए के इनामी और लंबे समय से फरार आरोपी राजेश शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला है। पुलिस उससे अफीम की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक रमेश ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए “ऑपरेशन विषदमन” चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूल सिंह और पुलिस उपाधीक्षक देरावर सिंह के सुपरविजन में समदड़ी थानाधिकारी नरपत दान के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। इस मामले में पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी राजेश शर्मा घटना के बाद से फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर उसे प्रतापगढ़ से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने तस्करी में संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, यह मामला 10 जुलाई को दर्ज हुआ था, जब गश्त के दौरान एक आरोपी के कब्जे से 198 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई थी। मामले में आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *