समन्वय बनाकर काम करने पर दिया जोर

भास्कर न्यूज |परपोड़ी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रानो में तृतीय पालक-शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर, उपलब्धियों एवं विद्यालय के सर्वांगीण विकास को लेकर पालकों को जानकारी देना रहा। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य द्वारिका राम वर्मा ने प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विभाग के विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति और गतिविधियों की क्रमवार जानकारी पालकों को दी। उन्होंने कहा कि बच्चों और विद्यालय के समग्र विकास के लिए शिक्षक और पालक दोनों की साझा भूमिका अत्यंत आवश्यक है। सभी से समन्वय बनाकर कार्य करने की बात पर जोर दिया। नवाचारी शिक्षिका प्रतीक जैन द्वारा माध्यमिक विभाग के छह माह में सौ प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले पांच विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में वंदिका वर्मा, चंचल वर्मा, जाग्रति साहू, द्रोण वर्मा एवं चंदन वर्मा शामिल रहे। इस अवसर पर माध्यमिक प्रधान पाठक किशुनराम साहू, प्राथमिक प्रधान पाठक उत्तम साहू, माध्यमिक अध्यक्ष सनातन साहू, अन्य सदस्य, पालक, समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री उपहार में दी गई इन विद्यार्थियों को शिक्षकों एवं पालकों के हाथों स्टेशनरी सामग्री कॉपी, पेन और स्कैच पेन उपहार स्वरूप प्रदान की गई। शिक्षिका प्रतीक जैन ने बताया कि वे विगत चार वर्षों से विद्यार्थियों को नियमित उपस्थिति के लिए प्रोत्साहित करने, इस प्रकार का आयोजन कर रही हैं, जिससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि और अनुशासन की भावना विकसित हो सके। उन्होंने शिक्षकों एवं पालकों से निरंतर सहयोग करने कहा। कहा कि संयुक्त प्रयासों से ही बच्चों और विद्यालय का सर्वांगीण विकास संभव है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *