भास्कर न्यूज | पाटन पाटन प्रखंड सभागार में पीडीएस दुकानदारों की मासिक समीक्षा बैठक पाटन बीडीओ डॉ अमित कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पाटन एमो संजय कुमार उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में भंडार पंजी व वितरण पंजी अपडेट रखने का निर्देश दिया गया। वहीं पाटन बीडीओ ने डीलरों को समयावधि में लाभुकों को राशन उपलब्ध कराने को कहा। समीक्षा बैठक में पाटन एमओ संजय कुमार ने वितरण प्रतिशत 85% से कम करने वाले डीलरों को पाटन बीडीओ के निर्देश पर शोकॉज लेटर निकाला साथ ही पूछा कि क्या कारण से वितरण प्रतिशत कम रहा, जबाब देने को कहा गया। बीडीओ ने 100% से ज्यादा वितरण करने वाले डीलरों का आवंटन की जानकारी प्राप्त की। साथ ही 100% से ज्यादा वितरण करने वाले डीलरों को चेतावनी दी थी दूसरे डीलर के कार्डधारियों को बिना ऑनलाइन किये राशन नहीं देने का निर्देश दिया। वहीं कम वितरण करने वाले डीलरों को भी वितरण प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में पाटन डीलर संघ के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह, धनंजय पांडेय, राजेन्द्र सिंह, सतीश ठाकुर, गिरजा मेहता, सुनील मिश्रा, सवींद्र उपाध्याय, राजेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों पीडीएस डीलर उपस्थित थे।


