समर्पण क्लब ने वितरित किया राशन

भास्कर न्यूज | जालंधर अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में ‘फूड फॉर हंगर’ के तहत किए जरूरतमंद परिवार को राशन भेंट किया। प्रधान पवन कुमार गर्ग ने बताया कि समर्पण क्लब जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहता है। हम लगातार समाज की सेवा कर रहे हैं और हमारे क्लब का मुख्य उद्देश्य भी समाज की सेवा करना ही है।इसके प्रोजेक्ट डायरेक्टर जयदेव मल्होत्रा थे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सेक्रेटरी अशोक बजाज, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, दया कृष्ण छाबड़ा, एमएल गुप्ता, एके बहल, अशोक कुमार मेहता, मोहित सेठ व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *