युवक ने खुद को बेगुनाह बताया, सीसीटीवी फुटेज जांच की मांग

भास्कर न्यूज | जालंधर लाल बाजार में हुए हमले के मामले में घायल हुए एक पक्ष के युवक ने खुद को बेगुनाह बताया और अपने ऊपर लगे सारे आरोपो‌ं को सिरे से खारिज कर दिया। दूसरे पक्ष का दावा है कि खुद को ज्वैलर बताने वाले दीपू की असल में कोई दुकान ही नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि हमला दीपू और उसके साथियों द्वारा किया गया था, जिसमें उनके भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया। घायल भाई की हालत गंभीर बनीं हुई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की जाए, जिससे पूरी घटना की सच्चाई साफ हो सके। फिलहाल, पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुटी है। जानकारी देते हुए पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। किसी भी कीमत पर किसी िनर्दोष व्यक्ति को सजा नहीं होने दी जाएगी। वहीं, मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल जांच चल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *