समर्पण दिवस के रूप में भाजपा मनाएगी दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि:जिलास्तरीय बैठक में हुआ तय, 11 फरवरी को बूथस्तर पर होंगे पुष्पांजलि कार्यक्रम

स्व.ठाकरे की कार्य पद्धति के कारण आज भारतीय जनता पार्टी का संगठन गुणवत्तापूर्ण और आदर्श संगठन बना है। हम पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक के पदों पर पहुंचे हैं। वर्तमान में पंच-सरपंच से लेकर सांसद तक देश के 75 प्रतिशत भू-भाग पर भाजपा ही दिखाई देती है। हमारा संगठन आत्मनिर्भर होकर चले इसके लिए स्व. ठाकरे ने आजीवन सहयोग निधि की शुरुआत की। जिसमें कार्यकर्ताओं का सहयोग संगठन को प्राप्त हुआ और कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति समर्पण का भाव जागृत हुआ। यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने आज (शनिवार) धर्माश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में कही। उन्होंने कहा कि 11 फरवरी समर्पण का दिन है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे देश में अपने संगठन को शुचिता के साथ आर्थिक दृष्टि से और संगठन को अपने बल पर चला रहे हैं। विशेष तौर पर राजनीतिक दल में यह पद्धति विकसित करने का काम हमारी पार्टी ने किया है। पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के मौके पर सभी कार्यकर्ता समय के समर्पण के साथ ही अर्थ का समर्पण भी करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर संकल्प के साथ समर्पण करें। पीएम के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल हों कार्यकर्ता
नगर निगम अध्यक्ष और समर्पण दिवस कार्यक्रम प्रभारी वृंदावन अहिरवार ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के घर-घर तक पहुंचे और उनकी आजीवन सहयोग निधि का संचय कर तय समय में कार्यक्रम को पूर्ण करें। पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि विगत वर्षों में पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से सागर जिले में हमने तय लक्ष्य से अधिक राशि का संग्रह किया है। पूर्ण विश्वास है कि इस वर्ष तय समय सीमा में लक्ष्य को पार करते हुए प्रदेश में नया रिकॉर्ड बनाएंगे। प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल ने कहा कि आगामी 10 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों से चर्चा करेंगे। यह कार्यक्रम विद्यालयों में प्रसारित किया जाएगा, जिसमें पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल हों। साथ ही उन्होंने 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर प्रत्येक बूथ पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की। बैठक में बीना विधायक निर्मला सप्रे, कार्यक्रम सह प्रभारी जगन्नाथ गुरैया, जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, रामेश्वर नामदेव, जिला मंत्री सुषमा यादव, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, बाल किशन सोनी, मनीष चौबे, विक्रम सोनी समेत अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *