समस्या पहचान से समाधान तक, डिजाइन थिंकिंग पर मिला मार्गदर्शन

लुधियाना| गिल पार्क स्थित गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज (जीएनडीईसी) के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग ने आईक्यूएसी के अंतर्गत तथा संस्थान की इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) के सहयोग से डिजाइन थिंकिंग विषय पर एक सप्ताह का राष्ट्रीय स्तर का फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम सम्पन्न कराया। कार्यक्रम में जीएनडीईसी सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों से 86 संकाय सदस्य, शोधार्थी और उद्योग विशेषज्ञ शामिल हुए। सत्रों में विशेषज्ञ व्याख्यान, व्यावहारिक गतिविधियां और औद्योगिक भ्रमण शामिल रहा, जिनके माध्यम से डिज़ाइन थिंकिंग की प्रक्रिया और चरणों पर प्रशिक्षण दिया गया। उद्घाटन व्याख्यान आईआईटी (बीएचयू) के सहायक प्रोफेसर एवं जीएनडीईसी के पूर्व छात्र डॉ. यादविंदर सिंह जोशन ने दिया। इसके बाद ओपी जिंदल, डॉ. कमलप्रीत संधू (ग्लोबल यूनिवर्सिटी) और अर्शप्रीत खंगूड़ा (कॉनफोर्ज) ने समस्या पहचान, विश्लेषण और समाधान दृष्टिकोण पर चर्चा की। प्रतिभागियों ने प्राइम स्टील प्रोसेसर्स कंपनी का दौरा कर नवाचार और प्रक्रिया सुधारों को समझा। स्लाइट के डॉ. जगदीप सिंह ने विचारों से प्रोटोटाइप तक विषय पर ब्रेनस्टॉर्मिंग, माइंड मैपिंग, स्कैम्पर, विचार चयन और लो-फिडेलिटी प्रोटोटाइपिंग का प्रशिक्षण कराया। कार्यक्रम की चेयरपर्सन डॉ. किरण ज्योति और आईआईसी संयोजक डॉ. अरविंद ढींगरा ने आभार जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *