एमएससी फिजिक्स की छात्रा सिमरन शर्मा यूनिवर्सिटी में चौथे स्थान पर रहीं

लुधियाना| गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज, मॉडल टाउन की एमएससी फिजिक्स की छात्रा सिमरन शर्मा ने बेहतर प्रदर्शन किया है। सेमेस्टर-3 के परिणाम में वह कॉलेज में पहले और यूनिवर्सिटी में दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, सेमेस्टर-4 के परिणाम में भी कॉलेज में पहला स्थान हासिल किया और यूनिवर्सिटी में चौथे स्थान पर रहीं। इससे पहले सेमेस्टर-2 में भी वह यूनिवर्सिटी में चौथे स्थान पर रही थीं। कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. चरणजीत महल, प्रिंसिपल राखी मल्होत्रा और फिजिक्स विभाग के प्राध्यापक संजय बेक्टर ने सिमरन को बधाई दी । सिमरन का शोध-पत्र नैनोफोटोनिक्स एन्हांस्ड रेडिएशन शील्डिंग ग्लासेज अंतरराष्ट्रीय प्रकाशक की कॉन्फ्रेंस प्रोसीडिंग्स में प्रकाशन के लिए चयनित हुआ है। सिमरन के पिता एच.सी. बलराम कृष्ण और माता अंजलि शर्मा ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जताई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *