समाजसेवी ज्ञानचंद व अंकित का सम्मान किया

भीलवाड़ा |राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद ने कोटड़ी चारभुजा स्थित चौथ माता मंदिर में अभिनंदन समारोह आयोजित किया। इस दौरान परिषद ने समाजसेवी ज्ञानचंद पगारिया और अंकित पगारिया का सम्मान किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मनीष बंब ने कहा कि निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करने वाले लोग ही समाज को नई दिशा देते हैं। पगारिया परिवार ने सामाजिक, धार्मिक और मानव सेवा के क्षेत्र में लगातार किए जा रहे कार्य सराहनीय और प्रेरणादायक हैं। परिषद के मार्गदर्शक सीए महावीर गांधी ने कहा कि मानव अधिकारों की रक्षा केवल कानून से नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और सामाजिक सहभागिता से होती है। समाजसेवी ज्ञानचंद पगारिया और अंकित पगारिया ने परिषद का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में परिषद के जिला उपाध्यक्ष ललित बोहरा, कमल वैशनानी, अलका बंब, सुनीता गांधी, प्राचीर समदानी, रिखबचंद पीपाड़ा सहित परिषद के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *