समाजसेवी सह बैंक मित्र भगत महतो का निधन

जैंतगढ़ । जैंतगढ़ क्षेत्र के समाजसेवी बैंक सेवा केंद्र संचालक सह बैंक मित्र तुरली गांव निवासी भगत महतो का शनिवार को अकस्मात निधन हो गया। वह 60 वर्ष की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गए। उनकी मौत की खबर से लोगों में शोक व्याप्त है। घटना सुबह 5.30 से 6.30 बजे के बीच की है। भगत महतो अपनी पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक पर गए थे। उनकी पत्नी को डायबिटीज होने के कारण वह रोज पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। शनिवार को भी पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *