समारानियां| ब्लॉक के खांडा सहरोल गांव स्थित महात्मा गांधी स्कूल में मंगलवार को एसयूपीडब्ल्यू शिविर आयोजित किया गया। व्याख्याता बृजमोहन गोस्वामी ने बताया कि शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर की साफ-सफाई की। पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधों की सुरक्षा के लिए कांटों की दीवार तैयार की। स्कूल के रास्ते की सफाई की। गांव में शिक्षाप्रद नारों का लेखन किया। यह 5 दिवसीय कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान प्रधानाचार्य अतरसिंह त्यागी, महेंद्र शर्मा, आनंदीलाल पोटर, नीता गोचर, नरेंद्र सिंह, दीपक मेहता, सचिन भानावत, प्रतापसिंह पटेलिया, आकाश शिवहरे, रवि वैष्णव आदि मौजूद थे।


