समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को भारत विकास परिषद ने दिया नारी शक्ति पुरस्कार

भास्कर न्यूज | जालंधर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के माध्यम से छाप छोड़ने वाली महिलाओं को भारत विकास परिषद जालंधर की तरफ ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पंजाब के विभिन्न जिलों से महिलाओं पहुंचीं, जिन्होंने न केवल अपने पेशेवर क्षेत्र में नाम कमाया, बल्कि सामाजिक सेवा में भी अतुलनीय योगदान दिया। पांच साल पहले भारत विकास परिषद की दिवंगत वरिष्ठ सदस्य गीता सभ्रवाल ने महिलाओं के सशक्तीकरण और उनके सम्मान के लिए ‘नारी शक्ति सम्मान’ आयोजित करने का संकल्प लिया था। उनके निधन के उपरांत भी उनके इस नेक मिशन को सभ्रवाल परिवार और भारत विकास परिषद के सहयोग से पूरी निष्ठा के साथ निभाया जा रहा है। सम्मानित महिला को पारंपरिक फुलकारी, दोशाला और स्मृति चिन्ह भेंट किया समारोह के दौरान प्रत्येक सम्मानित महिला को पारंपरिक फुलकारी, दोशाला और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मेडिकल क्षेत्र में डॉ. रघु प्रिया को उनकी विशेष सेवाओं के लिए सराहा गया। इसके अलावा सोनम, वंदना शर्मा, अमर ज्योति शर्मा, सविता अग्रवाल, अनुपमा रावल, सुनीता व अन्य महिलाओं को उनकी समाज सेवा और कार्यकुशलता के लिए सम्मानित किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि इस आयोजन का मूल उद्देश्य नारी शक्ति के भीतर छिपी उस ऊर्जा को पहचानना है, जो घरेलू जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में भी अपना महत्वपूर्ण समय और योगदान दे रही हैं। परिषद का मानना है कि ऐसे सम्मान समारोहों से अन्य कामकाजी और घरेलू महिलाओं को भी समाज सेवा के प्रति तत्पर होने का प्रोत्साहन मिलता है। इस अवसर पर भारत विकास परिषद की अध्यक्ष राजविंदर कौर, सचिव कंचन शर्मा सहित राजिंदर ऋषि, राजकुमार चौधरी, राजकुमार सभ्रवाल, विवेक शर्मा, अरुण कांत शर्मा, पवन गर्ग, अशोक मग्गू, प्रवीण मग्गू, वीणा विज, एकता शर्मा, शंभू दत्त शर्मा, रजनीश कपूर और राकेश बब्बर मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *