समाज निर्माण में युवा अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें, प्रशासन उनके साथ है

भवनाथपुर | राष्ट्रीय चेरो जनजातीय महासंघ गढ़वा जिला इकाई की बैठक रविवार को राजकीय कृत उच्च विद्यालय भवनाथपुर के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गढ़वा जिला अध्यक्ष छोटन कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा मेदनी राय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई।इस बैठक में चेरो समाज के विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। भास्कर न्यूज | गढ़वा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने गढ़वा क्षेत्र के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अच्छे और सकारात्मक कार्यों में अपनी पूरी ऊर्जा लगायें। विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से उन्होंने अपील की कि वे पूरे मनोयोग से अपने अध्ययन पर ध्यान दें, क्योंकि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिसकी बदौलत वे न केवल अपना जीवन स्तर ऊंचा कर सकते हैं बल्कि अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। पढ़ाई के दौरान यदि उन्हें कहीं से भी कोई दिक्कत होती है तो वे इस संबंध में अपने शिक्षकों, अपने प्रखंड के पदाधिकारियों से छात्र-छात्राओं के कल्याण हेतु चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं। वे चाहें तो कभी भी अनुमंडल कार्यालय आकर उनसे भी मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में भी गढ़वा का युवावर्ग हमेशा से आगे रहा है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि अच्छी सोच के सामाजिक कार्यकर्ता युवा आगे भी समाज हित में एकजुट होकर ऐसे ही अच्छे-अच्छे कार्य करते रहेंगे। युवाओं को किया गया आमंत्रित संजय कुमार ने अपने एक घंटे के आगामी साप्ताहिक कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” में क्षेत्र के ऐसे रचनात्मक युवाओं को अपने यहां आमंत्रित किया है जो अपने क्षेत्र की बेहतरी के लिए सुझाव देना चाहते हों। उन्होंने वैसे युवाओं को भी बुलाया है जिन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हो और वे अपनी समस्या को लेकर प्रशासनिक हस्तक्षेप या मदद की अपेक्षा रखते हों। बताया कि उक्त कार्यक्रम आगामी 15 जनवरी बुधवार को 11.00 से 12:00 बजे अनुमंडल कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *