सिटी रिपोर्टर | बोकारो भारत विकास परिषद उत्तर शाखा बोकारो की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती पर पांडा इंटरनेशनल स्कूल चीराचास में प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुरुआत भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। अध्यक्ष लंबोदर उपाध्याय ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। संचालन सचिव संजय सिन्हा ने की। सुनीता सिन्हा ने विवेकानंद के जीवन दर्शन और उनके विचारों पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। यशपाल ने भावपूर्ण कविता पाठ कर स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में शशि लामा, कोषाध्यक्ष आरपी सिन्हा, संध्या सिन्हा व हरी नाथ ने भी विचार साझा किए। मुख्य अतिथि सरिता सिन्हा ने राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। वहीं निदेशक अनीता सिन्हा ने विद्यार्थियों को स्वामीजी के विचारों से प्रेरणा लेने की बात कही।


