स्वामी विवेकानंद ने सनातन संस्कृति को विश्व में प्रसारित किया: प्रमोद सिंह

सिटी रिपोर्टर | बोकारो एनपी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज एवं एनपी संध्याकालीन स्नातक महाविद्यालय में संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के सचिव प्रमोद सिंह, अनीता सिंह डायरेक्टर पांडा इंटरनेशनल स्कूल, अविनाश उत्कर्ष अध्यक्ष, एचओडी संजीव कुमार, एनपी संध्याकालीन के प्राचार्य आरएन शर्मा आदि ने उद्घाटन किया। सभी लोगों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। सचिव प्रमोद सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद सनातन एवं भारतीय संस्कृति को विश्व स्तर पर प्रसारित करने वाले आध्यात्मिक गुरु एवं युवा सन्यासी थे। संपूर्ण देश उनके प्रेरणादायक संदेशों को समाज एवं देश में पहुंचाने के लिए युवा दिवस का आयोजन किया जाता है। उनका सबसे प्रमुख नारा उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए। इस संदेश पर सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों को अमल करना चाहिए। मौके पर व्याख्याता प्रो. सीमा सिंह, रुपलता सिंह, कुमकुम कुमारी, नीलू कुमारी, संचिता गोस्वामी, दीपशिखा, राजेश कुमार, शालीग्राम सिंह, प्रदीप विश्वकर्मा, आईपी सिंह, अनामिका कुमारी, सौरभ कुमार आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *