समारोह में 12वीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी

लोहर्सी सोन | मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम लोहर्सी सोन स्थित शिक्षा संस्कार पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के बच्चों को विदाई दी गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया। इसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 12वीं के बच्चों ने स्कूल में पढ़ाई के दौरान अपने अनुभव साझा किए। साथ ही बच्चों को पढ़ाई के महत्व भी बताए। कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों के मन में उत्साह के साथ-साथ आंखों में नमी भी थी, क्योंकि इस सत्र के बाद 12वीं के छात्र-छात्राएं स्कूल छोड़कर आगे पढ़ने के लिए कॉलेज जाएंगे। कार्यक्रम के अवसर पर स्कूल संचालक ममता तिवारी, नंदकिशोर तिवारी के साथ ही शिक्षक सेवक राम साहू, पंकज साहू, कान्हा दुबे, रूपेश, संजीव पटेल, पूरन सिंह ठाकुर, आशा श्रीवास, खुशबू दिनकर, साक्षी साहू, सोनकला बघेल, आकांक्षा यादव समेत मौजूद लोगों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना कर आशीर्वाद दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *