बिश्रामपुर | कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक (समग्र शिक्षा) सूरजपुर के निर्देशानुसार विकासखंड सूरजपुर में समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिश्रामपुर में किया गया। कार्यशाला में दिव्यांग बच्चों के साथ उनके पालक, समुदाय के सदस्य एवं सामान्य बच्चे शामिल हुए। विकासखंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के समावेशन व शाला त्यागी बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।


