समूह सिंह सभाओं ने बैसाखी को लेकर की बैठक शहर में नगर कीर्तन, कीर्तन दरबार आयोजित होंगे

शहर की सिंह सभाओं, सेवा सोसायटियों और धार्मिक संगठन अप्रैल में पड़ने वाले बैसाखी के पर्व के मौके पर नगर कीर्तन और कीर्तन दरबार आयोजित कराएंगे। यह निर्णय शनिवार को गुरु नानक मिशन गुरुद्वारा साहिब में हुई बैठक में लिया गया। इस मौके पर बैठक में शामिल विभिन्न वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा िक नगर कीर्तन की शुरुआत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के चरणों में अरदास कर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मोहल्ला गोबिंदगढ़ से होगी। नगर कीर्तन पुरातन रूट से ही निकाला जाएगा। हालांकि नगर कीर्तन की तारीख अभी निश्चित नहीं हैं। इसे लेकर आने वाले दिनों में सोसायटियां फिर से बैठक आयोजित करेंगी। बैठक में गुरुद्वारा गुरु नानक मिशन प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरबख्श सिंह जुनेजा, परमजीत सिंह हीरा भाटिया, जत्थेदार जगजीत सिंह गाबा, गुर कृपाल सिंह, सतपाल सिंह सिद्दकी, महेंद्र जीत सिंह, गुरबख्श सिंह जुनेजा, चरणजीव सिंह लाली, हरजोत सिंह लक्की मौजूद रहे। बैठक में शामिल विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों के पदाधिकारी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *