जालंधर मॉडल टाउन सोसायटी लंबे समय से सामाजिक कल्याण, पर्यावरण और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। सोसायटी लंबे समय से शिवपुरी मॉडल टाउन की देखरेख और प्रबंधन भी कर रही है। इस संस्था की प्रबंधन समिति का चुनाव सदस्यों द्वारा किया जाता है। रविवार को सोसायटी के नए पदाधिकारियों का चयन किया। इसमें मुख्य संरक्षक दविंदर पाल सिंह सोढी, संरक्षक आतम प्रकाश सिंह, चेयरमैन वरिंदर मलिक, अध्यक्ष मनमीत सिंह सोढी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहनजीत सैनी, महासचिव जसविंदर सिंह साहनी, संयुक्त सचिव सुखविंदर नंदरा समेत अन्य पदाधिकारियों का चयन किया। इस दौरान बैठक की। बैठक में मुख्य फैसले लिए। इस दौरान आधुनिक युग को ध्यान में रखते हुए शिवपुरी मॉडल टाउन में नए भवनों का निर्माण शुरू किया जाएगा। इसमें आम नागरिकों की सुविधा के लिए शवगृह, विद्युत शवदाह गृह, पार्किंग तैयार की जाएगी। इसे जल्द शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।


