जामताड़ा | उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में समेकित बाल संरक्षण योजनांतर्गत संविदा आधारित रिक्त पदों पर रोस्टर क्लियरेंस एवं विज्ञापन प्रकाशन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि कुल 9 रिक्त पदों का रोस्टर क्लियरेंस पूरा हो चुका है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि इन सभी पदों के लिए जल्द विज्ञापन जारी किया जाए और पूरी नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शी हो। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मौके पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार,जिला पंचायती राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ, जिला खनन पदाधिकारी मिहिर सालकर, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अंजू पोद्दार मौजूद थे।


