समोसा बनाते समय फटा सिलेंडर:धमतरी में ब्लास्ट से छप्पर उड़े; घरेलू सिलेंडर का हो रहा था इस्तेमाल

धमतरी जिले के एक भोजनालय में सिलेंडर फट गया। सिहावा के बस स्टैंड स्थित महेश भोजनालय में समोसा बन रहा था तभी ब्लास्ट हुआ। विस्फोट इतना जोरदार था कि भोजनालय का टीन का छप्पर उड़ गया और कढ़ाई भी उछल गई। घटना सिहावा थाना क्षेत्र की है। सिलेंडर में आग लगते ही ग्राहक बाहर भाग निकले। संयोग से विस्फोट के समय भोजनालय के आस-पास कोई नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। जांच में सामने आया कि भोजनालय में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा था। लीकेज होने से लगी आग भोजनालय में और भी सिलेंडर थे जिसे हटाया गया, नहीं तो दोबारा ब्लास्ट होने के आसार थे। बताया जा रहा है कि सिलेंडर से लीकेज हो गया था जिससे यह घटना हुई। ये भोजनालय बस स्टैंड के मुख्य जगह पर है। जहां पर रोज की सैकड़ों लोग भोजन और नाश्ता करने पहुंचते हैं। जिस समय ब्लास्ट हुआ उस वक्त कर्मचारी ही मौजूद थे। कर्मचारी ब्लास्ट के समय जान बचाकर भाग निकले। घरेलू सिलेंडर का अवैध उपयोग खाद्य विभाग की निगरानी में यह बड़ी चूक सामने आई है। क्षेत्र के कई होटलों में घरेलू सिलेंडर का अवैध उपयोग किया जा रहा है। इस घटना ने खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *