कवर्धा| डड़सेना कलार समाज के शासकीय अधिकारी और कर्मचारियों का सम्मेलन 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजे होगा। आयोजन डड़सेना कलार सामाजिक भवन में रखा गया है। कार्यक्रम समाज के जिलाध्यक्ष रूपेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में होगा। सम्मेलन में जिले के सभी विभागों में कार्यरत समाज के अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे। वे समाज में सहभागिता, एकजुटता और सामाजिक समरसता पर चर्चा करेंगे। समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी और सामाजिक दायित्वों को लेकर भी विचार रखे जाएंगे। इस मौके पर डड़सेना कलार समाज जिला कबीरधाम शासकीय अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा। इससे समाज का संगठनात्मक ढांचा मजबूत होगा। कार्यक्रम में जिले के चारों परिक्षेत्रों के परिक्षेत्र अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। आयोजन समिति ने जिले के सभी विभागों में कार्यरत समाज के अधिकारियों और कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।


