सम तहसीलदार से दुर्व्यवहार का आरोपी गिरफ्तार:तहसीलदार गजानंद मीणा से की थी धक्का मुक्की, राजकार्य में बाधा का मामला हुआ था दर्ज

जैसलमेर के सम तहसीलदार गजानंद मीणा के साथ दुर्व्यवहार करने, धक्का मुक्की कर गिरेबान पकड़ कर खींचने वाले एक आरोपी को सम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। सम तहसीलदार द्वारा लखमनो की बस्ती में अवैध पैरा मोटर और पैरा सीलिंग को रोकने के दौरान बीस से ज्यादा लोगों ने दुर्व्यवहार किया था। घटना के बाद सम तहसीलदार गजानंद मीणा ने सम थाना में राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज करवाया था। सम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बसंत खान नामक युवक को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 20 से ज्यादा व्यक्तियों ने किया दुर्व्यवहार सम थाना पुलिस एसएचओ सुरजाराम ने बताया- 11 जनवरी को सम तहसीलदार गजानंद मीणा ने सम थाना में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि 11 जनवरी शनिवार को उच्च अधिकारियों के आदेश पर लखमणो की बस्ती के धोरों के पास अवैध पैरासिलिंग व पैरा मोटरिंग की रोकथाम के लिए वे आरआई के साथ मौके पर गए। वहां धोरों के पास दो अवैध पैरा मोटर उड़ने लगे तब उनका पीछा कर पास ही स्थित एक रिसोर्ट में पहुंचे। वहां पर रिसोर्ट का स्टाफ व मानवेन्द्र सिंह, बंसत खान आदि करीब 20 व्यक्तियों ने धक्का मुक्की की व पत्थर उठाकर मारने का प्रयास किया। धक्का मुक्की कर गिरेबान को पकड़कर खींचतान करते हुए सरकारी गाड़ी से पैरा मोटर की छतरियां छीनकर ले गए। इस प्रकार एक कार्यपालक मजिस्ट्रेट व राजकीय कर्मचारियों के साथ राजकार्य मे बाधा व जान से मारने का प्रयास किया गया है। सम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों कि तलाश शुरू की। पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक, जैसलमेर सुधीर चौधरी के निर्देशन में एएसआई ओमप्रकाश के नेतृत्व में टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी बसंत खान पुत्र मौचारे खान, निवासी लखमणो की बस्ती को गिरफ्तार किया। बसंत खान को कोर्ट में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *