सरकारी टंकियों पर जल-माफिया का कब्जा:ग्रामीण बोले-घरों में नहीं आता पानी; विभाग ने पाइप-अन्य सामान किया जब्त

बालोतरा जिले के बायतु उपखंड में पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान हैं। दूसरी तरफ जल माफिया लगातार एक्टिव हैं। सरकारी टंकियों में पानी आते ही ट्रैक्टर लेकर पहुंच जाते हैं। वहां से पानी ट्रैक्टर टंकी भरकर ले जाते हैं और महंगे दामों में बेच देते हैं। गुरुवार को बायतु पंचायत समिति की कोलू ग्राम पंचायत के पाबूसर गांव भैराजी की होदी में पानी पहुंचा। जल-माफिया को भनक लगते ही ट्रैक्टर टंकी लेकर पहुंच गए। मशीनों से पानी भर कर ले गए। इसका वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों गांव मे पानी की भारी किल्लत चल रही है। गुरुवार सुबह पाबूसर मे स्थित भैराजी की होदी में थोड़ी देर पानी की सप्लाई होते ही ट्रेक्टर चालकों ने सरकारी होदी से पानी भरना शुरू कर दिया। जिसकी वजह से हमारे घरों तक पानी की सप्लाई नहीं हुई। ग्रामीण चंदणाराम गोदारा ने बताया- टंकी में पानी पहुंचने के बाद गांव मे पानी नहीं आने पर हम लोग टंकी पर आए तो देखा 10-12 ट्रैक्टर चालकों सरकारी पानी मशीनों से भरकर ले जा रहे हैं। कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को कहने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि इन जल माफियाओं की ओर से ट्रैक्टर के जरिए पानी भरकर महंगे दामों पर बेच रहे हैं। जिसके कारण आमजन को भारी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। ग्रामीणों ने इन जल माफिया ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ कार्रवाई करके ढाणियों के अंतिम छोर तक पानी सप्लाई सुचारु करवाने की मांग की है। हम एक टंकी 1 हजार रुपए में डलवानी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि जब हमें पानी नहीं मिल रहा है। इससे अच्छा तो पानी टंकी में भी बंद कर देना चाहिए। जब ट्रैक्टर वालों को बोलते है तो हमको धमकाते हैं। कोलू और पाबूसर में करीब 50-60 घर हैं। जलदाय विभाग के परियोजना एक्सईएन अशोक मीणा का कहना है कि हमें शिकायत मिलते ही हमने कर्मचारी को भेजकर वहां से पाइप व अन्य सामान को जब्त कर लिया है। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *