भाभी की हत्या का आरोपी देवर गिरफ्तार:झगड़े के दौरान बीच बचाव करने आई थी महिला, लट्ठ से किया था वार

डूंगरपुर की बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने मोदर गांव में भाभी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी देवर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। देवर-देवरानी के झगड़े में बीच-बचाव करने आई भाभी की देवर ने लट्ठ मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बिछीवाड़ा थानाधिकारी कैलाश सोनी ने बताया कि चुंडावाडा निवासी मुकेश भगोरा ने 30 दिसम्बर को रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया था कि 15 साल पहले उसने अपनी बहन राजू की शादी मोदर गांव निवासी लालशंकर से करवाई थी। 29 दिसम्बर को राजू के देवर हरीश और उसकी पत्नी के बीच मोबाइल चलाने की बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिस पर राजू ने अपने देवर-देवरानी के झगड़े का बीच-बचाव किया तो इस दौरान देवर हरीश ने गुस्से में आकर लट्ठ से अपनी भाभी पर वार कर दिया। जिसके चलते उसकी भाभी की मौत हो गई। वहीं आरोपी देवर हरीश फरार हो गया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी देवर की तलाश शुरू की। पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए आरोपी देवर हरीश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हत्यारे देवर से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *