भास्कर न्यूज | महासमुंद सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम पिपरौद में वार्ड पंच को शासकीय बोर में कैसे मोटर लगाने दिया कहकर डंडे से मारपीट कर सिर फोड़ने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पुलिस ने केस दर्ज कर ली है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम लोहरीनडोंगरी निवासी दुर्योधन भोई ने बताया कि वह वर्तमान में ग्राम पंचायत पिपरौद का वार्ड पंच है, व 16 अप्रैल को उसे मनीष प्रधान फोन कर बताया कि ग्राम पिपरौद के गुलाबी गैंग ने शासकीय बोर में मोटर पंप लगाने संबंधी मीटिंग रखे हैं। जिसके बताने पर दुर्योधन भोई ग्राम पिपरौद शंकर मंदिर के पास रात करीब 9:30 बजे गया जहां लीलसिंह पटेल, सुरज प्रधान व जोहन सिंह यादव ने शासकीय बोर में कैसे मनीष प्रधान को मोटर लगाने बोला है कहकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिए और हाथ मुक्का से मारपीट किए। इसी दौरान लीलसिंह पटेल ने उसके सिर में डंडे से मारा जिससे सिर में चोंट लगी है। सांकरा पुलिस ने पिथौरा अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2)-बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


