चाकसू पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे गबन के आरोपी छांदेल कला के पूर्व सरपंच मांगीलाल बैरवा को रविवार रात उसके घर से गिरफ्तार किया है। चाकसू थानाधिकारी मनोहर लाल ने बताया कि सरकारी राशि के गबन के आरोपी मांगीलाल बैरवा को उसके निजी आवास से घेराबंदी कर पकड़ा गया। घर कि घेराबंदी कर पकड़ा मामले के जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस को मुखबिर और तकनीकी सहायता से सूचना मिली थी कि मांगीलाल अपने गांव स्थित निजी आवास पर आया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने उसके आवास के आसपास पुलिसकर्मी तैनात कर दिए और मौका मिलते ही उसे हिरासत में ले लिया। फरारी के दौरान आरोपी ने दिल्ली और पंजाब में रहकर कंस्ट्रक्शन का काम किया था। यह मामला आरोपी मांगीलाल बैरवा के सरपंच कार्यकाल से जुड़ा है। वह 2015 से 2020 के बीच छांदेल कला ग्राम पंचायत का सरपंच रहा था। सरकारी खातों से 86,000 निकाले सरपंच पद से हटने के बाद उसने बायोमेट्रिक तकनीक का दुरुपयोग करते हुए 16 नवंबर 2021 से 3 दिसंबर 2021 के बीच नौ चरणों में 86,000 रुपए की सरकारी राशि बैंक खातों से निकाली और उसका दुरुपयोग किया। इसके बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद थाने लाकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


