सरकारी स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण कर बना रहे घर

जांजगीर | ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा रुक नहीं रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है। अब सरकारी स्कूल की जमीन पर भी अवैध कब्जा हो रहा है। नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम घुठिया से ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां मिडिल स्कूल की जमीन पर अवैध रूप से मकान बनाए जा रहे हैं। स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण होने से छात्र-छात्राओं को खेलने की जगह नहीं मिल रही है। इसके साथ ही स्कूल कर्मचारियों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत सरपंच, शाला विकास समिति और स्कूल कर्मचारियों ने कलेक्टोरेट से शिकायत कर अवैध निर्माण को हटाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *