सरकारी स्कूल के पीछे मिला 8 फीट लंबा अजगर:बड़वानी में वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

बड़वानी थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव में एक सरकारी मिडिल स्कूल के पास आठ फीट लंबा और लगभग 20 किलोग्राम वजनी अजगर मिला। बुधवार दोपहर को खेत जा रहे किसान रघुराज ने स्कूल के पीछे इस विशालकाय अजगर को देखा, जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को सूचित किया। फसल की निगरानी के लिए खेत जा रहे किसान ने देखा किसान रघुराज ने बताया कि वे अपनी फसल की निगरानी के लिए खेत जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर गांव के रास्ते पर स्थित सरकारी स्कूल के ठीक पीछे लेटे हुए अजगर पर पड़ी। अजगर की लंबाई और वजन देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए। अजगर मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गजेंद्र सिंह बामनिया और दीपक सोलंकी के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने विशेष उपकरणों का उपयोग कर अजगर को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया, यह सुनिश्चित करते हुए कि उसे कोई चोट न लगे। वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि यह एक रेटिकुलेटेड पाइथन प्रजाति का अजगर है, जो कभी-कभी जंगलों से भटककर खेतों या रिहायशी इलाकों में आ जाता है। अजगर को बिना किसी नुकसान के बावनगजा के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। स्थानीय लोगों से वन विभाग ने अपील की है कि ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचित करें ताकि वन्यजीवों को सुरक्षित बचाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *