सरकारी हॉस्पिटल के मरीजों को हो रही परेशानी:ओपीडी पर्ची और बिल देरी से बन रहे, सर्विस में आई खराबी

दो दिन की सरकारी छुट्टी के बाद मंगलवार को पूरी तरह से खुले सरकारी हॉस्पिटलों में मरीजों की भीड़ के लिए सर्वर ने मुसीबत कर दी। सरकारी हॉस्पिटलों में काम आने वाले IHMS सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण सर्वर आज सुबह से धीमा चल रहा है, जिसके कारण मरीजों को ओपीडी पर्ची, जांचों के बिल और भर्ती, डिस्चार्ज (छुट्टी) से जुड़े काम प्रभावित हो रहे हैं। एसएमएस हॉस्पिटल में आज सुबह से मरीजों की जबरदस्त भीड़ रही। क्योंकि दो दिन (रविवार और सोमवार) को राजकीय अवकाश होने के कारण हॉस्पिटल में ओपीडी केवल 2-2 घंटे ही चली थी। आज जब तीसरे दिन हॉस्पिटल खुले तो मरीजों को सुबह से ही पर्ची बनवाने और जांचों के बिल कटवाने में परेशानी हुई। यहां चलने वाले सर्वर में तकनीकी दिक्कत के कारण सर्वर धीमा चल रहा है, जिसके कारण एक-एक बिल और पर्ची बनाने में सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा समय लग रहा है। 15 मिनट चलता, 10 मिनट बंद SMS हॉस्पिटल में बिल बनाने वाले स्टाफ के एक कम्प्यूटर ऑपरेटर ने बताया- सर्वर की दिक्कत आने से सबसे ज्यादा परेशानी बिल जनरेट करने में आ रही है। 15 मिनट सर्वर धीरे-धीरे चल रहा है, जबकि 5 से 10 मिनट के लिए बंद हो रहा है। इस तरह की प्रक्रिया पिछले 2 घंटे से हो रही है। इस कारण कई बार बिल पूरा बनने के बाद जैसे ही प्रिंट देते हैं। सर्वर डाउन हो जाता है। ऐसे में उस व्यक्ति को दोबारा नया बिल जनरेट करना पड़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *