भास्कर न्यूज| चाईबासा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा राज्य की जनता को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम एक मजबूत मार्ग प्रदान कर रहा है। जिसके जरिए आप अपनी समस्या का समाधान आपके घर में ही आसानी के साथ कर सकते हैं। उक्त बातें मंझारी प्रखंड के बड़ा तोरलो पंचायत में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मझगांव विधायक निरल पूर्ति ने कही। विधायक ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के द्वारा जनता की हर समस्या का समाधान किया जा रहा है। जाति, आय, आवासीय, खारिज दाखिल समेत अन्य प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच है कि जनता का सभी काम उनके द्वार पर ही पहुंच कर किया जाए। किसी को भटकने की जरूरत नहीं है। अगर कोई पदाधिकारी कर्मचारी आपका काम नहीं करता है तो इसके शिकायत भी आप शिविर में वरीय पदाधिकारी से कर सकते हैं। अबुआ सरकार में किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। इससे पूर्व विधायक निरल पूर्ति का स्वागत पारंपरिक नृत्य के साथ किया गया। वहीं शिविर में सरकार की ओर से दी जाने वाली लाभ का वितरण विधायक ने लाभुकों के बीच डमी चेक आदि का वितरण किया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय राय अंचल अधिकारी सुशील कुमार, प्रखंड प्रमुख सुशीला बारी, लाला राऊत, छोटेलाल सिरका, शुरू माई बिरुवा, संगीता बिरुवा समेत अन्य मौजूद थे।


