सरकार का ‘मिशन लिवर स्माइल’:राजस्थान देश का पहला राज्य, जहां हर जिला अस्पताल में खुलेंगे लिवर क्लीनिक, 10​ जगह चल रहा ट्रायल, इलाज के साथ ट्रांसप्लांट भी होंगे

भजनलाल सरकार जयपुर समेत सभी जिला अस्पतालों में नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर के लिए ‘मिशन लिवर स्माइल’ क्लीनिक खोलने जा रही है। यहां लिवर में फाराइब्रोसिस देखने के लिए एफआईबी-4 स्कोर, सीबीसी, एलएफटी की जांच के साथ बीमारी की गंभीरता का पता किया जाएगा और इलाज भी होगा। राजस्थान देश का पहला राज्य है, जहां पर ‘मिशन लिवर स्माइल’ क्लीनिक खोले जा रहे हैं। प्रथम फेज में जयपुर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा, अलवर समेत दस से ज्यादा अस्पतालों में ट्रायल किया जाएगा। इसके लिए डॉक्टरों व स्टाफ को जांच का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। बीमारी की प्रेवलेंस रेट 9 से 32 फीसदी है। प्रदेश के 150 मरीज कर रहे लिवर ट्रांसप्लांट का इंतजार राजस्थान समेत देशभर में हर साल लिवर की गंभीर बीमारी से 2 लाख लोग मौत के मुंह में चले जाते हैं। डॉक्टरों के अनुसार 70 हजार क्रिटिकल मरीजों को लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरी है। एसएमएस जयपुर, एम्स जोधपुर, नारायणा, मणिपाल, निम्स, महात्मा गांधी अस्पताल में ही 150 से ज्यादा मरीज लिवर का इंतजार कर रहे हैं। “प्रदेश में फैटी लिवर की प्रेवलेंस रेट को देखते हुए जिला अस्पतालों में क्लिनिक शुरू किए जा रहे हैं। यहां पर जांच की सुविधा के साथ इलाज भी मिल सकेगा। तैयारी शुरू कर दी है।” -गायत्री राठौड़, प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जंक फूड और खराब लाइफ स्टाइल से जमा होता है फैट : एक्सपर्ट भास्कर एक्सपर्ट : गैस्ट्रोएंट्रोलोजिस्ट डॉ. एस.एस. शर्मा और डॉ. सुधीर महर्षि।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *