सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर मनाया बेटी जन्मोत्सव

भास्कर न्यूज | बालोतरा शहर के पंचायत समिति परिसर में मंगलवार को राजस्थान सरकार के वर्तमान कार्यकाल के दो वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के अवसर पर जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत एक विशेष बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ व अवलोकन जिला प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने किया। महिला अधिकारिता विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले की 3 से 6 माह तक की 5 नवजात बालिकाओं का विधिवत जन्मोत्सव मनाया गया। प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने इन बालिकाओं का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *