सरकार ने माना बाघिन मां ने बेटी को मारा:सरिस्का में बाघिन ST-28 की मौत पर विधानसभा में मंत्री का जवाब – दो बाघिनों में फाइट

सरिस्का में 2 फरवरी को बाघिन ST-28 की मौत की वजह सरकार ने भी दो बाघिनों के बीच आपसी फाइट को मान लिया। एक दिन पहले वन अधिकारियों ने भी यही कहा था कि बाघिन एसटी 28 की बाघिन एसटी 14 से फाइट हुई है। जिससे उसकी मौत हो गई। बाघिन एसटी 14 की बेटी है बाघिन एसटी 28। बाघिन एसटी 28 की उम्र केवल 5 साल है। जबकि एसटी 14 करीब 11 साल से अधिक उम्र की है। लेकिन ये सही है कि ये दोनों बाघिन एसटी 28 की मां बाघिन एसटी 14 है। विधानसभा में वन राज्य मंत्री ने दिया जवाब दो के बीच फाइट विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने वन मंत्री से पूछा कि सरिस्का में बाघिन की मौत के मामले की जांच करा रहे हैं या नहीं। इस पर वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने साफ शब्दों मे कहा कि ये दो बाघिनों के बीच फाइट हुई। जिसमें बाघिन की मौत हो गई। एनटीसीएम की गाइडलाइन के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व वन मंत्री के बीच विधानसभा में बातचीत – टीकाराम जूली- सरिस्का में टाइग्रेस की मौत के मामले की जांच होगी या नहीं? संजय शर्मा – बाघिन की मौत के मामले में साफ है कि दो बाघिनों की फाइट में मौत हुई है। एनटीसीए के नियम के अनुसार पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार किया गया है। टीकाराम जूली- सरिस्का के जंगल में सीटीएच का निर्धारण किस आधार पर किया गया? संजय शर्मा -सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार कमेटी का गठन किया गया था। जिसकी रिपोर्ट के अनुसार सीटीएच का निर्धारण किया गया। टीकाराम जूली- अलवर में सीटीएच बदल दिया तो करौली में भी बदलोगे क्या? संजय शर्मा -करौली धौलपुर में सीटीएच का निर्धारण किया जा चुका है। टीकाराम जूली-सीटीएच बदलाव करने के नियम क्या हैं? संजय शर्मा -सीटीएच के बदलाव के नियम सदन की पटल पर रख दिए जाएंगे। वन विभाग को गश्त से पता चला, बाघिन एसटी 14 से फाइट सीसीएफ संग्राम सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह गश्त के दौरान रिजर्व स्टाफ को डाबली एनिकट के पास एक नाले में उसका शव मिला। इसके बाद शव को कलाकड़ी वन चौकी लाया गया, जहां डॉक्टर की टीम ने पोस्टमार्टम किया और अंतिम संस्कार किया गया। बाघिन एसटी-28 सुकोला और आसपास के इलाकों में विचरण करती थी। सरिस्का टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संग्राम सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला टेरिटोरियल फाइट का प्रतीत होता है। इस क्षेत्र में सक्रिय बाघिन एसटी-14 से इसकी फाइट की संभावना है। मृत बाघिन के बाघिन एसटी-17 के एरिया में मूवमेंट करती थी, ऐसे में उससे फाइट होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। सरिस्का के जंगल में बाघ से भिड़ी बाघिन, मौत:5 साल की टाइग्रेस के शरीर पर मिले बड़े घाव; टेरिटरी को लेकर भिड़े दोनों

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *