सरगुजा में चारपहिया वाहनों से स्टंट,पुलिस ने जब्त की गाड़ियां:पूर्व सीएम भूपेश बघेल के स्वागत में शामिल हुए युवक कारों से लटककर शहर में घूमे

संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में चारपहिया वाहनों से लटककर युवकों ने स्टंट किया और मुख्य चौक चौराहों पर शोर मचाते हुए निकले। इसका वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। मामले में तत्काल सक्रिय हुई पुलिस ने 8 चारपहिया वाहनों को जब्त कर लिया है। वाहन चालकों के खिलाफ BNS एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। वाहनों में लटककर स्टंट करने वाले युवक पूर्व सीएम भूपेश बघेल के स्वागत में शामिल होने गए थे। जानकारी के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को अपने अल्प प्रवास पर अंबिकापुर पहुंचे थे। गांधी चौक में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। स्वागत में शामिल होने के लिए युवा चारपहिया वाहनों से गांधी चौक पहुंचे थे। इनमें से करीब एक दर्जन वाहनों में सवार होकर निकले युवकों ने गाड़ियों में लटककर स्टंट किया। पुलिस ने जब्त की गाड़ियां, FIR दर्ज
शहर के गांधी चौक, आकाशवाणी चौक से नगर निगम होते हुए गाड़ियों का काफिला निकला, जिसमें युवक खिड़कियों से बाहर खतरनाक तरीके से लटककर स्टंट करते दिखे। मामले का वीडियो सोशल मीडिया में किसी ने पोस्ट करते हुए सरगुजा पुलिस को भी टैग कर दिया। सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा ने मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना कोतवाली पुलिस टीम ने रैली में शामिल वाहनों की तलाश शुरू की और 8 वाहनों को जब्त किया। जब्त वाहनों में इनोवा, स्कॉर्पियो, अर्टिगा शामिल हैं। सभी 8 वाहनों के चालकों के खिलाफ BNS की धारा 125, 281, 285, 3 (5) एवं धारा 184 मोटरयान अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस सभी वाहनों के चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई कर रही है। रैली में शामिल अन्य वाहनों की तलाश की जा रही है। हुड़दंगियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
सरगुजा SSP राजेश अग्रवाल ने कहा कि वाहनों से स्टंट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होेगी। पूर्व में स्कूल संचालकों की बैठक लेकर चेताया गया है कि फेयरवेल पार्टी के दौरान छात्र भी वाहनों से स्टंट करते मिले तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। गत वर्ष फेयरवेल पार्टियों के दौरान ऐसे कई वीडियो सामने आए थे, जिसमें छात्र सड़कों में वाहनों से लटककर स्टंट करते दिखे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *